Showing posts with label singer. Show all posts
Showing posts with label singer. Show all posts

Wednesday, July 29, 2026

 राग आसावरी
Time 10 AM TO NOON  
राग आसावरी
राग आसावरी स्वयं पर नामित थाट
का एक पूर्वाह्न कालीन राग है।इसका
समग्र मिजाज़ एक उदास अथवा
गंभीर राग का है। आसावरी का
बहाव अधिक सरल है  
थाट आसावरी    
जाति  औडव - संपूर्ण   
वादी  ध
संवादी    ग 
आरोह   सा रे म प ध 
अवरोह  सा नि ध प म ग  
 पकड रे म प सा (नि ), म प ग रे सा 
Filmi song
1 lo aa gyi unki yaad vo nhi aaye.

2 vo dekho jla ghar kisi ka.

 राग पीलू / Raga Pilu 
Time 4 PM to 6 PM
राग पीलू
राग पीलू काफी थाट का गोधूलि वेला
में गाया जानेवाला राग है। पीलू
मूलभूत रूप से कई अन्य रागों की
तरह एक पूर्ण संरचित राग नहीं,
बल्कि एक धुन है। भैरवी की तरह
इसकी रचनाओं में कलाकार की
समझ के अनुसार सारे बारह स्वरों
को उपयोग किया जा सकता है।
यह भक्ति, और लोक प्रेम का राग है।
इस राग में श्रीकृष्ण के कई भजन हैं।
थाट काफी 
जाति औडव - संपूर्ण 
वादी  ग  
संवादी नि 
आरोह  ऩि सा ग॒ म प नि सां   
अवरोह सां नि सां नि॒ ध प म ग म प
 (म) ग॒ रे सा नि सा
पकड  ग॒ म ध॒ प ग॒ सा ऩि सा



Wednesday, June 3, 2026

राग पुरिया धनाश्री 
Time    4 PM TO 6 PM 
राग पुरिया धनाश्री 
 राग पुरिया धनाश्री गोधूलि वेला में प्रस्तुत 
किया जाने वाला पूर्वी थाट का राग है। 
यह दरअसल दो रागों, राग पुरिया और
 राग धनाश्री का मिश्रण है। इस राग के
 भावनात्मक स्वरूप का वर्गीकरण 
मुश्किल है, क्योंकि यह एक स्वर से 
दूसरे में संक्रमण पर बदलता है।
 राग पुरिया धनाश्री के सुर की गंभीरता
उसे बहुत ही भावप्रधान राग बना देती है।
 यह धैवत, मध्यम और ऋषभ के उपयोग
 से रौद्र और भयानक बनता है, 
पर उसमें निषाद के उपयोग से
 करुणा का भाव भी निष्पन्न होता है। 
थाट  पूर्वी  
 जाति    शाडव - संपूर्ण 
वादी प  
संवादी     रे॒  
आरोह      ऩि रे॒ ग म॑ ध॒ नि रें॒ सां  
 अवरोह    रें॒ नि ध॒ प म॑ ग म॑ रे॒ ग रे॒ सा  
पकड  नि रे॒ ग,म॑ प,ध़॒ प,म॑ ग,म॑ रे ग,रे सा
Kitane Dino Ke Baad Ye Aai Sajana Rat Milan Ki
Film - Aaye Milan ki Raat

Meri Saanson Ko Jo Mahaka Rahi Hai
Film - Badalte Rishtey

Tumne Kya Kya Kiya Hai Hamare Liye
Film - Prem Geet
 राग नंद
Time  10 PM TO MIDNIGHT
 राग नंद
  राग नंद कल्याण थाट का रात्रि में
गाया जानेवाला राग है।
यह एक आनंदपूर्ण राग है,
लेकिन इसमें उन्मुक्तता नहीं है।
यह सुंदर राग संगीत संबंधी उच्चतम संकल्पना,
सांगितिक गणना और सौंदर्य की आवश्यकता के
अद्भुत संयोजन का परिणाम है।
कल्याण थाट से व्युत्पन्न राग नंद
की स्वाभाविक गति धीमी से मध्यम है।   
थाट    कल्याण 
 जाति   शाडव - संपूर्ण  
वादी सा 
संवादी प
आरोह   सा ग म प ध नि, प ध म॑ प सां 
अवरोह  सां नि ध प , 
 प ध नि प ध म॑ प ग म ध प (ग) रे सा
पकड    ग म प ध नि प ध म॑ प ग म ध प रे सा
Tu Jahan Jahan Chalega
Film - Mera Saaya

Suno Sajna Papihe Ne
Film - Aaye Din Bahaar Ke

Tuesday, June 2, 2026

राग तिलक कमोद
Time  6 PM TO 8 PM
तिलक कमोद
राग तिलक कमोद खमाज थाट का एक
 संध्या में गाया जाने वाला राग है। यह 
राग स्पष्ट रूप से अनेक विभिन्न भावों
 की अभिव्यक्ति को सक्षम है।
 कुछ पंडितों की मान्यतानुसार,
 इस राग का आविर्भाव उत्तरी 
भारत के लोक गीतों से हुआ था
 और इसे १८वीं शताब्दी में 
संगीतज्ञोंने कला के रूप में 
अपनाया था। यह राग सुगम 
संगीत की अनेक रचनाओं
 का आधार है। 
थाट    खमाज 
जाति शाडव - संपूर्ण
वादी   सा
संवादी  प
आरोह   सा रे म प नि सां
अवरोह  सां प नि॒ ध प ध म ग सा रे ग रे सा
पकड  प ऩि सा रे ग सा रे प म ग रे सा |
प ध म प सां प   
 
filmi song
1 teri yaad dil se bhulane chala hun.
2 hamnew tumko pyar kiya he jitna.
3 Vafa Jinse Ki Bevafaa Ho Gai
        
राग तिलंग
Time 6 PM TO 8 PM
राग तिलंग
राग तिलंग खमाज थाट का एक संध्या
 में गाया जाने वाला राग है। रागमाला
 में यह राग हिंडोल की रागिणी के रूप 
में शामिल है, और यह खमाज थाट का
 राग है। इस्लामिक सूफी परंपरा के 
साथ साथ ठुमरी और गज़ल जैसी 
आधुनिक गायन शैलियों में भी राग 
तिलंग का बहुत उपयोग किया जाता है।
 इसका मिजाज़ नज़ाकत से भरा, 
थोड़ा सा रूमानी है, लेकिन उसमें
 चाह भी है। इस राग को सामान्यतः
 मध्य सप्तक में गाया जाता है, 
परंतु यह तीनों सप्तक में गाने के
 लिए पूरी तरह से उपयुक्त है।  
थाट खमाज 
जाति औडव - औडव
वादी     ग
संवादी  नि        
आरोह  सा ग म प नि सां  
अवरोह सां नि॒ प म ग सा 
पकड   म प नि सां नि॒ प ग म ग सा    
Filmi song

1 chup gye sare najare hay kya..

2 meri kahani bhulne vale tera janha..

3 rahte the kabhi jinke dil me..
           
राग सारंग
Time NOON TO 2 PM
राग सारंग
 राग सारंग दोपहर में गाया जानेवाला
 राग है। यह राग सारंग रंगांग परिवार
 का मूल जनक राग है, और उसे उसका
 नाम उत्तर प्रदेश स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि 
बृन्दावन से प्राप्त हुआ है। राग बृन्दावनी
 सारंग को सुंदरता और प्रेम की 
अभिव्यक्ति का एक अधिक परिपक्व
 स्वरूप माना जाता है।  
थाट  काफी  
जाति औडव-औडव
वादी  रे   
संवादी  प
आरोह  सा रे म प नि सां 
अवरोह सा नि॒ प म रे म रे सा ऩि सा 
पकड  नि॒ प म रे, म रे ऩि सा  
filmi song 
1 aa lout ke aaja mere meet.

There actually is no single rag known as Sarang.  Sarang is a class of rags which include variations such as Brindavani Sarang, Madhmad Sarang, Shuddha Sarang and a host of others.  Very often when a musician says that they are playing or singing sarang, it is actually Brindavani Sarang.


 राग शिवरंजनी
Time  6 pm to 8 pm
राग शिवरंजनी
 राग शिवरंजनी काफी थाट का
रात्रि में गाया जाने वाला राग है।
यह करूण रस का राग है, जिसे
अनेक विभिन्न रूपों में प्रस्तुत
किया जा सकता है। मूल रूप
से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत
के इस राग को कार्नाटिक
संगीत परंपरा में भी अपनाया गया है।
थाट  काफी
जाति औडव - औडव 
वादी   रे  
संवादी ध  
आरोह सा रे ग॒ प ध सां  
अवरोह सां ध प ग॒ रे सा 
पकड ------

 राग पटदीप 
Time  4 PM TO 6 PM
राग पटदीप
राग पटदीप काफी थाट का गोधूलि के
 समय गाया जाने वाला राग है। इसको 
आधुनिक उद्गम का राग माना जाता है, 
परंतु उसका एक अनन्य गेय स्वरूप है, 
जो कि एक उच्च भावनात्मक आकर्षण
 उत्पन्न करता है, और साथ ही जुदाई
 का गंभीर माहौल भी बनाता है। 
राग पटदीप और राग भीमपलासी
 और राग धनाश्री में काफी समानताएं हैं,
 परंतु इस राग का अपना अलग 
संगीतमय व्यक्तित्व है।             
थाट काफी   
जाति  औडव - संपूर्ण
वादी   प
संवादी सा
आरोह ऩि सा ग॒ म प नि सां  
अवरोह  सां नि ध प म ग॒ रे सा 
पकड प ग॒ म प नि ध प म ग रे सा
Megha Chhaye Adhi Rat
Film - Sharmilee

Saaz Ho Tum Avaaz Hun Main
Film - Saaz Aur Awaz

 राग मालकौंस / Raga Malkouns
Time  MIDNIGHT TO 4 AM 
राग मालकौंस
राग मालकौंस भैरवी थाट का रात्रि में
गाया जाने वाला राग है। यह गहन शांति
और उत्कृष्टता का राग है। मालकौंस
के विविध अर्थघटन और स्वरूप
संभव हैं। नौसीखिए इसे एक मैत्रीपूर्ण
स्वरूप में देखते हैं। दूसरी तरफ
विद्वानों और कलागुरुओं के लिए
यह एक आजीवन खोज क्षेत्र है,
जिस में वे अपनी रचनात्मकता
की कसौटी किये जा सकते हैं।   
थाट    भैरवी
जाति  औडव - औडव 
वादी   म   
संवादी  सा
आरोह  सा ग॒ म ध॒ नि॒ सां  
अवरोह सां नि॒ ध॒ म ग॒ सा  
पकड ऩि॒ सा ग॒ म ग॒ सा ऩि॒ सा ध़॒ ऩि॒ ध़॒ म़ ध़॒ ऩि॒ सा