Tuesday, June 2, 2026

 राग मालकौंस / Raga Malkouns
Time  MIDNIGHT TO 4 AM 
राग मालकौंस
राग मालकौंस भैरवी थाट का रात्रि में
गाया जाने वाला राग है। यह गहन शांति
और उत्कृष्टता का राग है। मालकौंस
के विविध अर्थघटन और स्वरूप
संभव हैं। नौसीखिए इसे एक मैत्रीपूर्ण
स्वरूप में देखते हैं। दूसरी तरफ
विद्वानों और कलागुरुओं के लिए
यह एक आजीवन खोज क्षेत्र है,
जिस में वे अपनी रचनात्मकता
की कसौटी किये जा सकते हैं।   
थाट    भैरवी
जाति  औडव - औडव 
वादी   म   
संवादी  सा
आरोह  सा ग॒ म ध॒ नि॒ सां  
अवरोह सां नि॒ ध॒ म ग॒ सा  
पकड ऩि॒ सा ग॒ म ग॒ सा ऩि॒ सा ध़॒ ऩि॒ ध़॒ म़ ध़॒ ऩि॒ सा