Tuesday, June 2, 2026

 राग पीलू / Raga Pilu 
Time 4 PM to 6 PM
राग पीलू
राग पीलू काफी थाट का गोधूलि वेला
में गाया जानेवाला राग है। पीलू
मूलभूत रूप से कई अन्य रागों की
तरह एक पूर्ण संरचित राग नहीं,
बल्कि एक धुन है। भैरवी की तरह
इसकी रचनाओं में कलाकार की
समझ के अनुसार सारे बारह स्वरों
को उपयोग किया जा सकता है।
यह भक्ति, और लोक प्रेम का राग है।
इस राग में श्रीकृष्ण के कई भजन हैं।
थाट काफी 
जाति औडव - संपूर्ण 
वादी  ग  
संवादी नि 
आरोह  ऩि सा ग॒ म प नि सां   
अवरोह सां नि सां नि॒ ध प म ग म प
 (म) ग॒ रे सा नि सा
पकड  ग॒ म ध॒ प ग॒ सा ऩि सा