| राग रागेश्री |
राग रागेश्री खमाज थाट का एक रात्रि में गाया जाने वाला राग है। रागेश्री, जिसे रागेश्वरी भी कहा जाता है, इसका अर्थ है ‘रागों की देवी’ - स्पष्ट रूप से यह केवल एक प्रशंसात्मक नाम है, और यह किसी भी तरह से इस राग के लाक्षणिक अथवा सांगीतिक रूप का इंगित नहीं है। इस राग की मूलभूत गति धीमी से मध्यम है, और उसका परिवर्तनक्षम स्वरूप इस राग को कई रूपों में प्रस्तुति के योग्य बनाता है। यह राग स्पष्ट रूप से सुखद है, और सामान्यतः एक गंभीर, शांत अवस्था की अनुभूति कराता है। |